OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: सहारनपुर की रैली कैंसिल करने पर ओपी राजभर ने अखिलेश को ललकारा, कहा- हिम्मत है तो करके दिखाइए सभा

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की सहारनपुर में रैली रद्द होने के बाद मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उन पर तीखा तंज कसा है।

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: सहारनपुर की रैली कैंसिल करने पर ओपी राजभर ने अखिलेश को ललकारा, कहा- हिम्मत है तो करके दिखाइए सभा

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav/image: Social Media

Modified Date: August 27, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: August 27, 2026 7:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव की सहारनपुर में प्रस्तावित रैली रद्द होने के बाद ओपी राजभर ने साधा निशाना।
  • राजभर ने कहा- अखिलेश यादव सहारनपुर जाकर जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं।
  • ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में सपा और उसके नेताओं की भाषा पर भी सीधा हमला बोला।

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: लखनऊ: अखिलेश यादव की सहारनपुर में प्रस्तावित रैली रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उन पर तीखा तंज कसा है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में राजभर ने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश यादव सहारनपुर जाकर जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत राजभर ने भजन की पंक्ति से की-‘उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो तू सोवत है।’ इसके बाद उन्होंने सीधे अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए लिखा, ‘अखिलेश भाई, यह भजन आपके लिए है। जग जाइए, आंख खोल लीजिए।’

राजभर यहीं नहीं रुके। उन्होंने अखिलेश यादव को सहारनपुर जाकर जनसभा करने की चुनौती देते हुए सवाल उठाया कि आखिर वहां जाने की हिम्मत क्यों नहीं हो रही है। (OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav) राजभर ने तंज कसा कि ‘चवन्नी’ के चक्कर में अब 36 बिरादरी अखिलेश यादव के खिलाफ खड़ी हो गई है।

‘किसी को चवन्नी, किसी को नीच, किसी को… आखिर मिलता क्या है?’

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में सपा और उसके नेताओं की भाषा पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सपा के लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल क्यों करते हैं। राजभर ने लिखा कि किसी जाति को ‘चवन्नी’, किसी को ‘नीच’, किसी को ‘वेश्या’ तो किसी को ‘चोर’ कहा जाता है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस तरह की बयानबाजी से उन्हें मिलता क्या है?

राजभर ने इसे सीधे अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले से जोड़ दिया। उन्होंने पूछा कि क्या यही उनका PDA है? गैर-यादव ओबीसी जातियों को अपमानित करके आखिर सपा को कौन सा राजनीतिक सुख मिलता है?

‘लाठी के दम पर सरकार बनाने का दौर 2017 में चला गया’

राजभर ने अखिलेश यादव के राजनीतिक तौर-तरीकों पर भी हमला करते हुए कहा कि वह आज भी इसी घमंड में जी रहे हैं कि लाठी के दम पर सरकार बना लेंगे। (OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav) उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अगर अब भी यही मुगालता है तो उन्हें जान लेना चाहिए कि ‘लठैतों का दौर 2017 में चला गया।’ राजभर ने बेहद तीखे अंदाज में लिखा कि वह दौर अब न 2027 में लौटेगा और न ही अगली पैदाइश में।

दादरी की ‘फ्लॉप सभा’ का जिक्र, दूसरी जनसभा पर भी तंज

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की दादरी की सभा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने उसे ‘फ्लॉप सभा’ बताते हुए दावा किया कि उसके बाद अखिलेश यादव दूसरी कोई बड़ी सभा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो ‘चवन्नी’ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखना शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में यही माहौल बनने वाला है।

दरअसल, 26 अगस्त को सपा मुखिया अखिलेश यादव की सहारनपुर में जनसभा प्रस्तावित थी, जिसका सपा की तरफ से कार्यक्रम भी जारी हो गया था। लेकिन अखिलेश ने अपनी जनसभा का कार्यक्रम कैंसिल करते हुए सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी को लेकर राजभर ने अखिलेश पर तंज कसा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.