सुस्त मांग से निकेल वाायदा कीमतों में गिरावट

Ads

सुस्त मांग से निकेल वाायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 01:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल की कीमत 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,165.40 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में निकेल के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 7.50 रुपये अथवा 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,165.40 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,938 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश