तेल-तिलहन कीमतों में मामूली सुधार

Ads

तेल-तिलहन कीमतों में मामूली सुधार

  •  
  • Publish Date - July 17, 2023 / 09:55 PM IST,
    Updated On - July 17, 2023 / 09:55 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) दिल्ली बाजार में सोमवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन के साथ साथ सुबह मलेशिया एक्सचेंज में मामूली तेजी रहने की वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में मामूली सुधार रहा। जबकि बाहर की मांग से मूंगफली तेल तिलहन के साथ साथ बिनौला तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रही।

बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि सस्ते आयातित खाद्यतेलों ने देश के तेल तिलहन उद्योग को गहरा झटका दे डाला है जिसका असर लंबे समय तक रह सकता है। अब देशी खाद्यतेल, तिलहनों के बाजार में खपने की स्थिति कैसे बने इसके बारे में गंभीरता से विचार करना होगा।

कोयंबटूर स्थित भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) ने भी आयातित कपास पर आयात शुल्क सीमित करने की मांग की है यह इस बात को दर्शाता है कि खरीफ मौसम में कपास खेती का रकबा घटा है। इसके अलावा सोयाबीन, सूरजमुखी खेती का भी रकबा घटा है।

मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में मामूली घट बढ़ रही।

सूत्रों ने कहा कि इसी तरह का अनुभव पहले सूरजमुखी के संदर्भ में देखा गया है और अनिश्चित बाजार के कारण वर्ष 1997-98 में जो सूरजमुखी की बुवाई लगभग 100 प्रतिशत की होती थी वह रकबा चालू खरीफ सत्र में घटकर मात्र तीन प्रतिशत रह गया है।

पिछले वर्ष सितंबर से चालू वर्ष में जनवरी तक जब बिनौला खल के वायदा कीमत में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई तो दो तीन बार में दूध के दाम में लगभग 7-8 रुपये लीटर की वृद्धि हुई थी। लेकिन पिछले दो से ढाई महीने में जब बिनौला खल के दाम वायदा कारोबार में लगभग 22 प्रतिशत घटे हैं तो दूध के दाम भी तो कमी होनी चाहिये थी।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,400-5,450 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,075-7,125 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,380 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,510-2,785 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,750 -1,830 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,750 -1,860 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,120 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,960-5,055 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,725-4,820 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण