शोभा लिमिटेड का दूसरी तिमाही का मुनाफा 75 प्रतिशत बढ़कर 26.08 करोड़ रुपये पर

Ads

शोभा लिमिटेड का दूसरी तिमाही का मुनाफा 75 प्रतिशत बढ़कर 26.08 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - November 15, 2024 / 06:26 PM IST,
    Updated On - November 15, 2024 / 06:26 PM IST

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड का सितंबर में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत बढ़कर 26.08 करोड़ रुपये रहा है।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 14.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक नियामकीय सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 965.29 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 773.6 करोड़ रुपये थी।

शोभा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जगदीश नांगिनेनी ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही का हमारा प्रदर्शन हमारे परिचालन में निरंतर मजबूती को दर्शाता है, जिसे विभिन्न कार्यों में हमारी टीम के प्रयासों और आवासीय रियल एस्टेट में निरंतर मांग से बल मिला है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय