Weather Update Today: 24 घंटे के अंदर होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने 11 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट

Ads

Weather Update Today: 24 घंटे के अंदर होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने 11 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 06:54 AM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 06:55 AM IST

Weather Update Today/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना
  • दिल्ली में साफ मौसम, हवा से प्रदूषण में राहत

नई दिल्ली: Weather Update Today देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है।

देश के 11 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन

Aaj ka Mausam मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं आज 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम ​साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई 150 से नीचे जा सकता है। दिन में गर्मी का ऐहसास होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है?

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीप।

हिमाचल और उत्तराखंड में कब बारिश होगी?

हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को और उत्तराखंड में 23–24 फरवरी को छिटपुट बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में आज साफ मौसम रहेगा, सुबह हवा चलेगी जिससे प्रदूषण कम होगा और AQI 150 से नीचे जा सकता है।