Pakistani Airstrike In Afghanistan: रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान का नापाक हरकत… एयरस्ट्राइक पर भारत ने लगाई फटकार, कहा- ये नाकामी छिपाने की कोशिश…

Ads

Pakistani Airstrike In Afghanistan: रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान का नापाक हरकत... एयरस्ट्राइक पर भारत ने लगाई फटकार, कहा- ये नाकामी छिपाने की कोशिश...

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 07:28 AM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 07:33 AM IST

Pakistani Airstrike In Afghanistan/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • रमजान के बीच हमले से बढ़ा तनाव
  • रमजान में नागरिकों की मौत पर नाराज़गी
  • भारत ने अफगान संप्रभुता का किया समर्थन

नई दिल्ली: Pakistani Airstrike In Afghanistan: भारत ने रविवार को अफगानिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान के ताजे हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में आम नागरिकों की जानें गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है।’

रमजान में नागरिकों की मौत पर नाराज़गी (India Condemns Pakistan)

Pakistani Airstrike In Afghanistan: जायसवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ‘यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष भारत पर डालने का एक और प्रयास है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है।’ पाकिस्तान ने कहा कि ये हवाई हमले अफगानिस्तान में कम से कम सात आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किए गए थे, जो देश में हाल ही में हुए विद्रोही हमलों के प्रतिशोध में किए गए थे।

इस्लामाबाद ने दावा किया कि सैन्य हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान के गृह मामलों के राज्य मंत्री तलल चौधरी ने जियो न्यूज को बताया, ‘‘अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवाद का निर्यात कर रहा है। पाकिस्तान अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।’’

यह भी पढ़ें

"India condemns Pakistan airstrikes" मामला क्या है?

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की निंदा की है, जिनमें आम नागरिकों की मौत होने की खबर है। भारत ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।

"Pakistan airstrikes in Afghanistan" क्यों किए गए?

पाकिस्तान का दावा है कि ये हमले आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने और हालिया विद्रोही हमलों के जवाब में किए गए थे।

"Afghanistan airstrike civilian deaths" पर भारत का क्या रुख है?

भारत ने नागरिकों, खासकर महिलाओं और बच्चों की मौत पर चिंता जताई है और अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता का समर्थन दोहराया है।