सोभा लिमिटेड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 72.52 करोड़ रुपये पर

सोभा लिमिटेड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 72.52 करोड़ रुपये पर

सोभा लिमिटेड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 72.52 करोड़ रुपये पर
Modified Date: October 17, 2025 / 06:49 pm IST
Published Date: October 17, 2025 6:49 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) रियल्टी कंपनी सोभा लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब तिगुना होकर 72.52 करोड़ रुपये हो गया। आय बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 26.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल आय बढ़कर 1,469.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 965.29 करोड़ रुपये थी।

हाल ही में सोभा लिमिटेड ने पिछली तिमाही में अपनी बिक्री बुकिंग 61 प्रतिशत बढ़कर 1,902.6 करोड़ रुपये हो जाने की जानकारी दी थी। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,178.5 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने आलोच्य अवधि में 13,648 रुपये प्रति वर्ग फुट के औसत मूल्य पर करीब 13.94 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की बिक्री की।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में