Donald Trump vs Emmanuel Macron News : पत्नी के थप्पड़ से उबर रहे फ्रांस के राष्ट्रपति’… ट्रंप ने की विवादित टिप्पणी तो भड़के मैक्रों, दे दिया ये करारा जवाब

Donald Trump और Emmanuel Macron के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच ट्रंप की निजी टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। ईरान मुद्दे पर मतभेद के बाद मैक्रों के वैवाहिक जीवन पर की गई टिप्पणी चर्चा में है।

Donald Trump vs Emmanuel Macron News : पत्नी के थप्पड़ से उबर रहे फ्रांस के राष्ट्रपति’… ट्रंप ने की विवादित टिप्पणी तो भड़के मैक्रों, दे दिया ये करारा जवाब

Donald Trump vs Emmanuel Macron News / Image Source : FILE

Modified Date: April 2, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: April 2, 2026 9:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने लंच कार्यक्रम में मैक्रों पर निजी कटाक्ष किया।
  • टिप्पणी में Brigitte Macron का भी जिक्र आया।
  • ईरान मुद्दे पर फ्रांस के रुख को तनाव की वजह माना जा रहा है।

नई दिल्ली : Donald Trump vs Emmanuel Macron News  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच कूटनीतिक तनाव अब निजी टिप्पणियों तक पहुँच गया है। ईरान के साथ जारी संघर्ष में फ्रांस द्वारा साथ न दिए जाने से नाराज ट्रंप ने एक लंच कार्यक्रम के दौरान मैक्रों के वैवाहिक जीवन पर तीखा तंज कसा है। ट्रंप ने मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के व्यवहार को लेकर विवादित टिप्पणी कर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

मैक्रों की पत्नी उनके साथ करती है बहुत खराब व्यवहार

ट्रंप ने एक लंच के दौरान मैक्रों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति अब भी अपनी पत्नी द्वारा मारे गए थप्पड़ के असर से उबर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों की पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ट्रंप का इशारा पिछले साल 25 मई को मैक्रों के वियतनाम दौरे के दौरान हुई एक घटना की ओर था। उस समय एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पास एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मैक्रों की पत्नी उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मारती या धक्का देती दिखी थीं। Middle East Tension News ट्रंप ने इसी पुरानी घटना को आधार बनाकर मैक्रों का मजाक उड़ाया। इस कड़वाहट की असली वजह ईरान जंग है, जिसमें फ्रांस ने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रंप काफी नाराज चल रहे हैं।

इमैनुएल मैक्रों ने भी दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें की डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निजी जीवन और पत्नी को लेकर किए गए मजाक पर पलटवार करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें गंभीर होने की नसीहत दी है। मैक्रों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ट्रंप को “एक दिन कुछ और और अगले दिन कुछ और” कहने वाली अपनी अस्थिर बयानबाजी बंद करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्यक्तिगत छींटाकशी करने के बजाय ट्रंप को वैश्विक हालातों और स्थायी शांति स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.