Bilaspur Muslim Family Attack News : पत्नी से था अवैध संबंध! शेख सलीम पर शक के चलते पूरे परिवार के साथ कर दिया ऐसा कांड, पुलिस ने किया रूह कंपा देने वाला खुलासा

छत्तीसगढ़ के Bilaspur में अवैध संबंध के पुराने विवाद को लेकर मुस्लिम परिवार पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bilaspur Muslim Family Attack News : पत्नी से था अवैध संबंध! शेख सलीम पर शक के चलते पूरे परिवार के साथ कर दिया ऐसा कांड, पुलिस ने किया रूह कंपा देने वाला खुलासा

Bilaspur Muslim Family Attack News / Image Source : file

Modified Date: April 2, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: April 2, 2026 10:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास और उमेश श्रीवास सहित 4 आरोपी गिरफ्तार।
  • हमले में 65 वर्षीय मुराद बेगम की मौत, 6 लोग घायल।
  • पत्नी से अवैध संबंध के विवाद को हत्या की वजह बताया गया।

बिलासपुर : Bilaspur Crime News छत्तीसगढ़ की न्यायधानी Bilaspur में बुधवार को एक मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या और परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास, उमेश श्रीवास और दो नाबालिगों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या की मुख्य वजह पत्नी से अवैध संबंध को लेकर पुराना विवाद और रंजिश बताई जा रही है।

अवैध संबंध के चलते हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात Ratanpur थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में हुई। आरोपियों ने तलवार से हमला कर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और परिवार के छह अन्य सदस्यों को घायल कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात का मुख्य कारण पत्नी से अवैध संबंध को लेकर पुराना विवाद और रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास और उमेश श्रीवास ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी शेख सलीम और शेख शब्बीर के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

65 वर्षीय मुराद बेगम की मौत

हमले में 65 वर्षीय मुराद बेगम की मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।Bilaspur Muslim Family Attack News घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पेंडरवा में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस की मुस्तैदी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नियंत्रित किया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.