BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sone Chandi Ka Bhav: सोने-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इतने रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, जानें क्या है चांदी का भाव

सोने-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी, Sone Chandi Ka Bhav: Good news for people thinking of buying gold and silver

Gold Price Today | Image source: IBC24 File Photo

Gold Price Today | Image source: IBC24 File Photo

Deepak Sahu
Published: 08 Apr 2025 | 8:03 pmModified: 09 Apr 2025 | 12:10 am
HIGHLIGHTS
  1. सोने की कीमत 200 रुपये घटकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
  2. चांदी की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 92,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
  3. विदेशी बाजारों में सोना 0.82% बढ़कर 3,007.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

नई दिल्ली:  Sone Chandi Ka Bhav स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये गिरकर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में यह 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, पिछले पांच सत्रों की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में उछाल आया और यह 200 रुपये बढ़कर 92,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 0.82 प्रतिशत बढ़कर 3,007.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Read More : Jabalpur News: शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता, छात्राओं से ऐसी डिमांड करता था इस कॉलेज का प्रोफेसर, ABVP ने खोला मोर्चा 

Sone Chandi Ka Bhav एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा), जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये की कमजोरी ने तेजी को और बढ़ाया, जिससे सोने में तेजी के साथ सकारात्मक कारोबार हुआ। डॉलर इंडेक्स के 102 अंक के आसपास रहने से वैश्विक धारणा सतर्क रही, जिससे सर्राफा कीमतों पर कोई खास असर नहीं पड़ा।’’ त्रिवेदी ने कहा कि हालांकि, शुल्क तनाव, मुख्य कारक बना रहा, क्योंकि अमेरिकी व्यापार उपायों के खिलाफ चीन के आक्रामक रुख ने सुरक्षित-पनाहगाह के रूप में इसकी मांग को फिर से जगा दिया।

Read More : Jio Finance Share Price: शेयर के भाव में जबरदस्त उछाल, एक्सपर्ट ने रखा होल्ड का रुख, ये है नया टारगेट प्राइस - NSE: JIOFIN, BSE:543322 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, बाजार प्रतिभागी इस सप्ताह के व्यापक आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नवीनतम नीतिगत बैठक के नतीजे भी शामिल हैं।गांधी ने कहा कि इसके अलावा, बृहस्पतिवार को अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और शुक्रवार को उत्पादक मूल्य सूचकांक भी फेडरल रिजर्व नीति के भविष्य के मार्ग के बारे में संकेत देंगे। एशियाई कारोबारी घंटों में हाजिर चांदी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 30.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Sone Chandi Ka Bhav: Good news for people thinking of buying gold and silver

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm