साउथ इंडियन बैंक ने ईपीएफओ के साथ मिलकर ईपीएफ भुगतान सेवा शुरू की
साउथ इंडियन बैंक ने ईपीएफओ के साथ मिलकर ईपीएफ भुगतान सेवा शुरू की
चेन्नई, 12 मार्च (भाषा) निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ मिलकर अपने इंटरनेट बैंकिंग मंच ‘साइबरनेट’ के जरिये कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) भुगतान सेवा शुरू की है।
बैंक ने बयान में कहा कि इस एकीकरण से नियोक्ता और संस्थान अब बैंक के डिजिटल बैंकिंग मंच के माध्यम से ईपीएफ अंशदान का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।
नियोक्ता और संस्थान अब ईपीएफओ पोर्टल के जरिये बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग कर ईपीएफ अंशदान, बकाया और संबंधित शुल्क का सीधे भुगतान कर सकते हैं।
साउथ इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी आर शेषाद्रि ने कहा कि साइबरनेट के जरिये ईपीएफ भुगतान सुविधा शुरू करना ग्राहकों को सुरक्षित एवं निर्बाध डिजिटल बैंकिंग समाधान मुहैया कराने की दिशा में एक और कदम है।
उन्होंने कहा, “ईपीएफओ के साथ एकीकरण के जरिये हमारा लक्ष्य नियोक्ताओं और कारोबार क्षेत्रों के लिए वैधानिक भुगतान को सरल बनाना है।”
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय

Facebook


