Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश में एक और दर्दनाक हादसा! इस फेमस बांध में पलटा क्रूज, इतने लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में एक और दर्दनाक हादसा! इस फेमस बांध में पलटा क्रूज, इतने लोगों की मौत, Bargi Dam Cruise Accident

Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश में एक और दर्दनाक हादसा! इस फेमस बांध में पलटा क्रूज, इतने लोगों की मौत

Reported By: Dharam Goutam,
Modified Date: May 1, 2026 / 12:30 am IST
Published Date: April 30, 2026 7:27 pm IST

जबलपुरः Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर स्थित बरगी बांध में क्रूज पलट गया। हादसे में 5 की मौत हो गई। 20- 25 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। जिले के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद है।

Bargi Dam Cruise Accident: मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार शाम के समय हुआ। एक क्रूज में करीब 35 से 40 टूरिस्ट सवार थे। क्रूज बरगी बांध में इन टूरिस्टों को सैर करा रहा था, तभी अचानक से बांध में डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौके पर मौजूद हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।