Bargi Dam Cruise Accident Video: बरगी बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल
बरगी बांध में डूबा टूरिस्टों से भरा क्रूज, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, Bargi Dam Cruise Accident Video
Bargi Dam Cruise Accident Video. Image Source- IBC24
जबलपुरः Bargi Dam Cruise Accident Video मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के समीप स्थित बरगी बांध में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज पलट गया। हादसे में 6 की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद है। इस पूरी घटना का वीडियो का भी सामने आया है।
देखें वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार क्रूज बरगी बांध में करीब 35 से 40 टूरिस्टों को सैर करा रहा था। तभी अचानक से बांध में डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं।
तेज आंधी-तूफान में क्रूज का बैलेंस बिगड़ा! (Bargi Dam Cruise Accident Video)
Bargi Dam Cruise Accident Video जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम के समय अचानक बरगी बांध के पास तेज आंधी-तूफान आया। इसी समय क्रूज नर्मदा नदी के गहरे बैकवाटर में था। पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया।यह क्रूज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम यानी MPT के द्वारा संचालित किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- CISCE Results 2026 Live : इंतजार खत्म! CISCE ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, रिकॉर्ड तोड़ रहा पास प्रतिशत, ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
- Jabalpur Fight Video : शादी समारोह में युवक ने कर दिया ये कांड, लोगों ने पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, सड़क पर घुमाया… आप भी देखें वीडियो
- CD Raid in CG BJP Leader House: छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा
- Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling : “सैलरी मिलती है क्या?” इस बात पर ट्रोलिंग करने वालों पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा, मौनी रॉय के सपोर्ट में लगा दी ट्रोलर्स की क्लास
- Dindori News : धर्मांतरण मामले में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, इन्हें लिखा पत्र
- Uttarakhand News in Hindi: कीटनाशकों के बढ़ते खतरे पर उत्तराखंड सरकार का एक्शन, जांच के लिए भेजे फल–सब्जियों के सैंपल, आधिकारियों के दिए ये निर्देश

Facebook


