BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Digital Arrest News : सावधान! आप भी हो सकते हैं डिजिटल अरेस्ट से ठगी के शिकार, जाल में फंसी महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए कैसे खुला राज?

Digital Arrest News : सावधान! आप भी हो सकते हैं डिजिटल अरेस्ट से ठगी के शिकार, जाल में फंसी महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानिए कैसे खुला राज?

Digital Arrest News

Digital Arrest News

Jageshwar Sahu
Published: 30 Apr 2026 | 6:43 pmModified: 30 Apr 2026 | 7:30 pm

Digital Arrest News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मोनिका नाम की महिला ने साइबर ठगों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिले है। जिसमें उन्होंने एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने बात लिखी है।

परिजनों के मुताबिक, मोनिका पिछले कई दिनों से तनाव में थीं। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करीब 10 दिनों तक मानसिक रूप से बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनसे पैसे भी ठग लिए गए और लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा। था जिससे तंग आकर मोनिका ने ये खौफनाक कदम उठाया है।

Digital Arrest News  हैरान करने वाली बात यह रही कि जब मोनिका की जब चिता जल रही थी, उस समय उनका फोन बजा। जब परिवार के किसी सदस्य ने कॉल उठाया, तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखाई दिया, जिससे सुनियोजित साइबर ठगी के मामला का शक और गहरा गया।

मोनिका की बेटी ने बताया कि घटना से पहले उनकी मां काफी परेशान थीं और देर रात तक कुछ लिख रही थीं। बाद में वह एक सुसाइड नोट निकला, जिसमें उन्होंने अपने पति, बच्चों और परिवार से माफी मांगी और एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने और ब्लैकमेलिंग का जिक्र किया।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Digital Arrest News मोनिका ने सुसाइड नोट में लिखा था- पति देव मैं, आपसे झूठ नहीं बोल सकती. मुझे आपसे बहुत सारी बात करनी है. मुझे आपको बहुत कुछ बताना है। मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। आपसे बहुत प्यार करती हूं। प्लीज हो सके तो मुझे माफ कर देना और बच्चों का ध्यान रखना।

मेरे मरने के बाद दोबारा जन्म मिले तो आप ही मिलो। इसके बाद लिखा कि हमारी शादी की सालगिरह आ रही है। आगे लिखा कि यह पेपर मेरे घरवालों को दिखा देना। मम्मी-पापा और भाइयों सॉरी। सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा. उस लड़ने ने ज्यादा परेशान कर रखा है आपकी मम्मी को।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और साइबर ठगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

https://twitter.com/govindprataps12/status/2049738302887182776

 

जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट?

Digital Arrest News डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक नया तरीका है, जिसमें ठग खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए व्यक्ति डरा धमकाकर पैसे ऐंठते है।

डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचे?
डिजिटल अरेस्ट आज के समय में साइबर ठगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक खतरनाक तरीका है। इसमें अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई (CBI), या नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और उन्हें वीडियो कॉल के जरिए कैद (अरेस्ट) रहने पर मजबूर करते हैं।

1. घबराएं नहीं और कॉल काट दें
अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको वीडियो कॉल पर यह कहकर डराता है कि आपके किसी पार्सल में ड्रग्स मिले हैं या आपका फोन किसी अवैध गतिविधि में शामिल है, तो तुरंत फोन काट दें। पुलिस या सीबीआई कभी भी व्हाट्सएप या स्काइप पर वीडियो कॉल करके किसी को गिरफ्तार नहीं करतीं।

2. निजी जानकारी साझा न करें
धोखेबाज अक्सर आपकी निजी जानकारी, बैंक विवरण, या आधार कार्ड नंबर मांगते हैं।

3. आधिकारिक सूत्रों से पुष्टि करें
यदि कोई आपको डराता है, तो उसकी बात पर यकीन करने के बजाय संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या उनके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सच्चाई का पता लगाएं।

4. डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानूनी शब्द नहीं है
भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। पुलिस को किसी को गिरफ्तार करने के लिए वैध वारंट साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ता है और उनके पास वैध वारंट होना चाहिए।

5. तुरंत रिपोर्ट करें
अगर आपके साथ ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन: 1930 पर कॉल करें। अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर जानकारी दें।

 

ये भी पढ़ें

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Digital Arrest News

शहर की खबरें
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm