कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 09:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन की कीमत 81 रुपये की हानि के साथ 7,048 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 81 रुपये अथवा 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,048 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 52,030 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: सोयाबीन वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

इसी प्रकार, सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 83 रुपये अथवा 1.2 प्रतिशत की हानि के साथ 6,816 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 17,870 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश