ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 9, 2021 9:56 am IST

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 93 रुपये की तेजी के साथ 6,505 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 93 रुपये अथवा 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,505 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 29,645 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 118 रुपये या 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,461 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,07,310 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की अधिक मां ग की वजह से सटोरियों की ताजा लिवाली के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में