ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन की कीमत 47 रुपये की तेजी के साथ 7,700 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 47 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,700 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 8,800 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 11 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,327 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 57,115 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


