ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: May 20, 2021 9:40 am IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन की कीमत 13 रुपये की तेजी के साथ 7,900 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये अथवा 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,900 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 195 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।

दूसरी ओर, सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 68 रुपये अथवा 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,211 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 56,040 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में