ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत 12 रुपये की तेजी के साथ 6,920 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12 रुपये अथवा 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,920 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 44,375 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में मांग बढ़ने के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश