ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वाायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 2, 2021 11:19 am IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग को देखते हुए व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 35 रुपये की तेजी के साथ 7,457 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 35 रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,457 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 26,150 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की अधिक मांग के मद्देनजर कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में