ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 1, 2020 10:02 am IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन की कीमत 60 रुपये की तेजी के साथ 3,926 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 60 रुपये अथवा 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,926 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 27,390 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 42 रुपये अथवा 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,929 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 58,835 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मांग बढ़ने की वजह से सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में