कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 10:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत 45 रुपये की गिरावट के साथ 4,397 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 45 रुपये अथवा 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,397 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,17,750 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 रुपये अथवा 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,403 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,29,350 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश