स्पेसएक्स ने आईपीओ लाने के लिए प्रारंभिक दस्तोवज किए दाखिल
स्पेसएक्स ने आईपीओ लाने के लिए प्रारंभिक दस्तोवज किए दाखिल
न्यूयॉर्क, दो अप्रैल (एपी) उद्योगपति एलन मस्क नीत अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी स्पेसएक्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। इस घटनाक्रम से अवगत दो सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह एक बहुचर्चित पेशकश है, जो संभवतः अब तक की सबसे बड़ी पेशकश साबित हो सकती है। यह निर्गम इसके संस्थापक को दुनिया का पहला खरबपति भी बना सकता है।
सूत्रों ने नाम न उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के साथ की गई गोपनीय पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
स्पेसएक्स ने इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क किया गया लेकिन खबर लिखने तक उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
कंपनी इस आईपीओ के जरिये कितनी राशि जुटाएगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन खबरों के अनुसार यह राशि 75 अरब अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है।
एपी मनीषा निहारिका
निहारिका

Facebook


