हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: May 4, 2021 10:16 am IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की वायदा कीमत 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 195.15 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में एल्युमीनियम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 90 पैसे अथवा 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 195.15 रुपये प्रति किग्रा हो गयी। इसमें 1,997 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के कारण व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में