हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 31, 2021 9:54 am IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 197.30 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 90 पैसे यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 197.30 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,227 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग के कारण व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों को समर्थन प्राप्त हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में