हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 3, 2021 8:25 am IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के काररण वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की वायदा कीमत 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 754.30 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 20 पैसे यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 754.30 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,827 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में