हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को धनिया की कीमत 14 रुपये की तेजी के साथ 6,648 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 14 रुपये अथवा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,648 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 8,140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण यहां धनिया वायदा भाव में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश