हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 11:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को धनिया की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 5,750 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये अथवा 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,750 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 105 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये अथवा 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,050 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 2,115 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

ताजा खबर