श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर एक प्रतिशत बढ़ाई

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर एक प्रतिशत बढ़ाई

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर एक प्रतिशत बढ़ाई
Modified Date: May 26, 2026 / 12:03 pm IST
Published Date: May 26, 2026 12:03 pm IST

कोलंबो, 26 मई (भाषा) श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को नीतिगत ब्याज दर में एक प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी करते हुए इसे 8.75 प्रतिशत कर दिया। यह पिछले तीन वर्षों में पहली बढ़ोतरी है।

सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने एक बयान में कहा कि नीतिगत दर में वृद्धि का यह निर्णय घरेलू और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मौद्रिक नीति बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, ओवरनाइट नीतिगत दर (ओपीआर) को एक प्रतिशत अंक बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ मानक जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) और स्थायी उधारी सुविधा दर (एसएलएफआर) को भी बढ़ाकर क्रमशः 8.25 प्रतिशत और 9.25 प्रतिशत कर दिया गया है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल सहित जिंस कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिसका असर वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति आने वाले समय में पांच प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी रह सकती है, हालांकि बाद में इसके स्थिर होने की संभावना है।

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के मुताबिक, श्रीलंकाई रुपया हाल के हफ्तों में दबाव में रहा है लेकिन बाद में स्थिति कुछ हद तक स्थिर हुई है। साल की शुरुआत से 22 मई तक श्रीलंकाई रुपया 7.2 प्रतिशत कमजोर हो चुका था।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में