Petrol Diesel Price Today 05 September 2026: पेट्रोल की कीमत में सीधे 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती, डीजल के रेट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज आपके शहर में क्या है दाम
Petrol Diesel Price Today 05 September 2026: पेट्रोल की कीमत में सीधे 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती, डीजल के रेट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज आपके शहर में क्या है दाम
Petrol Diesel Price Today 05 September 2026: पेट्रोल की कीमत में सीधे 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती, डीजल के रेट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज आपके शहर में क्या है दाम / Image : AI Generated
- पेट्रोल 3.13 रुपये प्रति लीटर सस्ता
- डीजल (HSD) 3.74 रुपये प्रति लीटर महंगा
- नई कीमत लागू होने के बाद पेट्रोल 345.87 रुपये और HSD 378.05 रुपये प्रति लीटर
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 05 September 2026: आगामी दिनों में दशहरा, दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं और ऐसे में जनता सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है कि महंगाई से राहत की घोषणा हो जाए। चीनी, तेल, नमक और पेट्रोल-डीजल जैसे जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा होने के चलते जनता बेहद परेशान है। लेकिन इस बीच सरकार ने जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल की कीमत में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। हालांकि डीजल की कीमत में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। तो चलिए जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना बदलाव हुआ है।
पेट्रोल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता
Petrol Diesel Price Today 05 September 2026: पाकिस्तान सरकार के पेट्रोलियम डिविजन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.13 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, डीजल के रेट में 3.74 प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बदलाव होने के बाद अब पेट्रोल की खुदरा कीमत 345.87 रुपए प्रति लीटर होगी, जबकि HSD की कीमत 378.05 रुपए प्रति लीटर होगी। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज से लागू कर दी गई है।
ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया था ईंधन का रेट
बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद 3 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल सबसे उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। इस दौरान पाकिस्तान में ईंधन के दाम 520.35 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं, 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी।
मध्यमवर्गीय परिवार को बड़ी राहत की उम्मीद
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कैबिनेट और प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर रोजाना ईंधन की कीमतें तय करने की जिम्मेदारी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (Ogra) को देने का फैसला किया है। बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी वाहनों, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में किया जाता है, और इसकी कीमत में बदलाव मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को प्रभावित करता है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में बदलाव भी आम जनता पर असर डालता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी परिवहन क्षेत्र, बिजली संयंत्रों और बड़े जनरेटरों में किया जाता है।
ये भी पढ़ें
- Krishna Janmashtami Celebration: देशभर में गूंजे नंदलाला के जयकारे, मथुरा से द्वारका तक दिखा कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य नजारा, आधी रात 21 तोपों की गर्जना के साथ हुआ भगवान का प्राकट्य
- Chhattisgarh Rain Alert Today: छत्तीसगढ़ में कब रुकेगी बारिश, आज रायपुर से लेकर सुकमा तक सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें वेदर रिपोर्ट
- Bhopal Central Jail: जेल में बंद कैदियों को बड़ी राहत, जन्माष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, इस चीज की भी मिलेगी सुविधा

Facebook


