स्टार हाउसिंग फाइनेंस के सीईओ कल्पेश दवे ने पद छोड़ा

स्टार हाउसिंग फाइनेंस के सीईओ कल्पेश दवे ने पद छोड़ा

स्टार हाउसिंग फाइनेंस के सीईओ कल्पेश दवे ने पद छोड़ा
Modified Date: June 26, 2026 / 07:14 pm IST
Published Date: June 26, 2026 7:14 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) कर्ज में फंसी स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्पेश दवे का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दवे की नियुक्ति की शर्तों के अनुसार उनका कार्यकाल और सेवाएं 26 जून 2026 से समाप्त हो गईं हैं। दवे अब कंपनी की जोखिम प्रबंधन समिति, हितधारक संबंध समिति और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व समिति के सदस्य भी नहीं रहेंगे।

पिछले महीने मुंबई स्थित बैसिनविक्टस प्राइवेट लिमिटेड ने स्टार हाउसिंग फाइनेंस में 200 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने में रुचि जताई थी।

स्टार हाउसिंग फाइनेंस ने सात अप्रैल को दो वित्तीय संस्थानों हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के कर्ज की किस्त के भुगतान में चूक की जानकारी दी थी।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में