स्टीमहाउस इंडिया का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 77-81 रुपये प्रति शेयर

स्टीमहाउस इंडिया का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 77-81 रुपये प्रति शेयर

स्टीमहाउस इंडिया का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 77-81 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: September 7, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: September 7, 2026 11:34 am IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) औद्योगिक गैस उत्पादक कंपनी स्टीमहाउस इंडिया लिमिटेड ने अपने 444 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 77-81 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक आठ सितंबर को बोली लगा पाएंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 353 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और करीब 61 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के मौजूदा कर्ज के एक हिस्से के भुगतान, अंकलेश्वर तथा पनोली स्थित संयंत्रों में क्षमता विस्तार, दहेज विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में भाप उत्पादन की नई इकाई स्थापित करने और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

स्टीमहाउस नाइट्रोजन के संपीड़न और वितरण, कचरे से ऊर्जा बनाने के समाधान तथा विमानन लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।

कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में