Domestic LPG Cylinder Price Today: रसोई गैस 51 रुपए हुआ महंगा, त्योहारों से पहले आम जनता को जोर का झटका, जानिए अब प्रति सिलेंडर कितनी कीमत देनी होगी
Domestic LPG Cylinder Price Today: रसोई गैस 51 रुपए हुआ महंगा, त्योहारों से पहले आम जनता को जोर का झटका, जानिए अब प्रति सिलेंडर कितनी कीमत देनी होगी
Domestic LPG Cylinder Price Today: रसोई गैस 51 रुपए हुआ महंगा, त्योहारों से पहले आम जनता को जोर का झटका, जानिए अब प्रति सिलेंडर कितनी कीमत देनी होगी / Image: AI Generated
- रसोई गैस (LPG) 51 रुपये प्रति घरेलू सिलेंडर महंगी
- बढ़ोतरी के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 3,052.09 रुपये हो गई
- कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी करीब 196 रुपये की बढ़ोतरी
बिजनेस: Domestic LPG Cylinder Price Today आगामी दिनों में दशहरा, दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं और ऐसे में जनता सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है कि महंगाई से राहत की घोषणा हो जाए। चीनी, तेल, नमक और पेट्रोल-डीजल जैसे जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा होने के चलते जनता बेहद परेशान है। वहीं, इस बीच सरकार ने रसोई गैस की कीमत में 51 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। त्योहरों से पहले रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी करना आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
51 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस
Domestic LPG Cylinder Price Today मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने LPG गैस की कीमत में 1.7% की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमत में सीधे 51 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। कीमत बढ़ने के बाद पाकिस्तान में रसोई गैस के दाम 3,000.90 से बढ़कर 3,052.09 हो गया है। जबकि 45.4 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹196.60 बढ़कर ₹11,004 हो गया है।
कमर्शियल गैस के दाम में भी 196 रुपए की बढ़ोतरी
बता दें कि यह बढ़ोतरी Ogra द्वारा जुलाई के लिए LPG की कीमतों में 21.8% की कटौती करने के ठीक दो महीने बाद हुई है, जिससे घरेलू सिलेंडर की कीमत में लगभग ₹795 की कमी आई थी। वह कटौती सऊदी अरामको के कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में 25.62% की गिरावट के बाद हुई थी जो पाकिस्तान के LPG इंपोर्ट के लिए एक अहम बेंचमार्क है, साथ ही रुपए में थोड़ी मजबूती भी आई थी।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का असर
ताज़ा बढ़ोतरी यह दिखाती है कि पाकिस्तान में कम इंटरनेशनल कीमतों से मिलने वाला फायदा कितनी जल्दी खत्म हो सकता है, जहां इंपोर्टेड एनर्जी पर बहुत ज़्यादा निर्भरता के कारण घरेलू फ्यूल की कीमतें खाड़ी देशों में उतार-चढ़ाव, शिपिंग में रुकावट और जियोपॉलिटिकल तनाव से प्रभावित होती हैं।
ये भी पढ़ें
- Free Fire Max Codes 07 September 2026: न खरीदारी, न खर्चा… बस इस काम को पूरा करते ही स्किन से डायमंड्स तक फ्री पाने का मौका
- Gold Rate Today 07 September 2026: सप्ताह के पहले दिन सोना धड़ाम! चांदी भी लुढ़की.. 1.16 लाख के करीब इस कैरेट का गोल्ड, जानें आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ
- Husband Deadly Attack on Wife: पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगी में इंस्टाग्राम ने बोया जहर, कहता था जिसे ‘जान’ लेने पहुंच गया उसी के प्राण

Facebook


