Petrol Diesel Price Today 07 September 2026: डीजल 4 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में आई कमी, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price Today 07 September 2026: डीजल 4 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में आई कमी, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price Today 07 September 2026: डीजल 4 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में आई कमी, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

Petrol Diesel Price Today 07 September 2026: डीजल 4 प्रति लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में आई कमी, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट / Image: AI Generated

Modified Date: September 7, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: September 7, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • डीजल (HSD) 3.74 रुपये प्रति लीटर महंगा
  • पेट्रोल 3.13 रुपये प्रति लीटर सस्ता
  • नई कीमत लागू होने के बाद पेट्रोल 345.87 रुपये और HSD 378.05 रुपये प्रति लीटर

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 07 September 2026:  आगामी दिनों में दशहरा, दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं और ऐसे में जनता सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है कि महंगाई से राहत की घोषणा हो जाए। चीनी, तेल, नमक और पेट्रोल-डीजल जैसे जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा होने के चलते जनता बेहद परेशान है। लेकिन इस बीच सरकार ने जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल की कीमत में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। हालांकि डीजल की कीमत में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। तो चलिए जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना बदलाव हुआ है।

डीजल 4 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 07 September 2026:  पाकिस्तान सरकार के पेट्रोलियम डिवि​जन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.13 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, डीजल के रेट में 3.74 प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बदलाव होने के बाद अब पेट्रोल की खुदरा कीमत 345.87 रुपए प्रति लीटर होगी, जबकि HSD की कीमत 378.05 रुपए प्रति लीटर होगी। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज से लागू कर दी गई है।

ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया था ईंधन का रेट

बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद 3 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल सबसे उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। इस दौरान पाकिस्तान में ईंधन के दाम 520.35 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं, 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी।

मध्यमवर्गीय परिवार को बड़ी राहत की उम्मीद

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कैबिनेट और प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर रोजाना ईंधन की कीमतें तय करने की जिम्मेदारी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (Ogra) को देने का फैसला किया है। बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी वाहनों, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में किया जाता है, और इसकी कीमत में बदलाव मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को प्रभावित करता है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में बदलाव भी आम जनता पर असर डालता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी परिवहन क्षेत्र, बिजली संयंत्रों और बड़े जनरेटरों में किया जाता है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"