स्टरलाइट इलेक्ट्रिक ने बिजली केबल निगरानी समाधान के विकास लिए संयुक्त उद्यम बनाया

स्टरलाइट इलेक्ट्रिक ने बिजली केबल निगरानी समाधान के विकास लिए संयुक्त उद्यम बनाया

स्टरलाइट इलेक्ट्रिक ने बिजली केबल निगरानी समाधान के विकास लिए संयुक्त उद्यम बनाया
Modified Date: April 23, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: April 23, 2026 6:29 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) स्टरलाइट इलेक्ट्रिक ने बिजली ट्रांसमिशन केबल की निगरानी के लिए स्पेन की कंपनी लुमिकर एप्लीकेसियोनेस टेक्नोलॉजिक्स के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम बनाया है।

स्टरलाइट इलेक्ट्रिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संयुक्त उद्यम का नाम ‘स्टरल्युमिक’ रखा गया है, जिसने ‘केबल एडवांस्ड मॉनिटरिंग ऑप्टिकल सिस्टम’ (सीएएमओएस) नाम की नई प्रौद्योगिकी पेश की है। यह प्रणाली बिजली केबल नेटवर्क पर लगातार नजर रखती है। इससे किसी खराबी का जल्दी पता चल जाता है और यह भी मालूम हो जाता है कि दिक्कत कहां आई है। इससे बिजली आपूर्ति में रुकावट कम होगी और व्यवस्था ज्यादा भरोसेमंद बनेगी।

स्टरलाइट इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में बिजली प्रणालियां तेजी से जटिल होती जा रही हैं, क्योंकि अब इनमें सौर और पवन ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ रहा है और नेटवर्क भी बड़ा हो रहा है। ऐसे में केबल नेटवर्क पर पूरी नजर रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी इस समस्या को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस संयुक्त उद्यम का संचालन लुमिकर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मैनुएल मुनोज लुएंगो करेंगे।

भाषा

योगेश रमण

रमण

रमण


लेखक के बारे में