शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर लौटी खुशी, वैश्विक बाजारों में आई तेजी

Stock market boom, happiness returned to investors' face, global markets boom : शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी उछाल के साथ निवेशकों की संपत्ति....

शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर लौटी खुशी, वैश्विक बाजारों में आई तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: June 21, 2022 6:48 pm IST

नयी दिल्ली । शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी उछाल के साथ निवेशकों की संपत्ति 5.77 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। वैश्विक बाजारों में तेजी और भारी लिवाली से स्थानीय बाजार में मजबूती आई।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 934.23 अंक यानी 1.81 प्रतिशत चढ़कर 52,532.07 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,77,006.83 करोड़ रुपये बढ़कर 2,40,63,930.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े :  पत्रकार ने बेचा अपना नोबेल पुरस्कार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान… 


लेखक के बारे में