Stock Market Holiday: कल बुद्ध पूर्णिमा पर शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला? जानिए पूरी डिटेल
Stock Market Holiday: कल बुद्ध पूर्णिमा पर शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला? जानिए पूरी डिटेल

(Stock Market Holiday, Image Credit: Meta AI)
- बुद्ध पूर्णिमा (12 मई) को शेयर बाजार खुला रहेगा।
- शुक्रवार को सेंसेक्स 880 अंक और निफ्टी 265 अंक गिरा।
- NSE और BSE की हॉलिडे लिस्ट में 12 मई छुट्टी के रूप में शामिल नहीं है।
Stock Market Holiday: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद अब निवेशकों की नजर अगले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 मई 2025 पर है। लेकिन इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी है, जिस कारण कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिन शेयर बाजार खुलेगा या नहीं?, तो आइए जानते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पर मार्केट हॉलिडे नहीं
हालांकि, सोमवार 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई राज्यों में सरकारी अवकाश है और बैंक भी बंद रहेंगे, लेकिन NSE की BSE की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक इस दिन शेयर बाजार में कोई अवकाश नहीं रहेगा। मई महीने में केवल एक ही मार्केट हॉलिडे निर्धारित था, जो पहले ही हो चुका है। इसलिए सोमवार को ट्रेडिंग सामान्य रूप से होगी।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ
बीते शुक्रवार, 9 मई 2025 को भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 880 अंक और निफ्टी 265 अंक गिरकर बंद हुआ था। लगभग सभी सेक्टर में बिकवाली का माहौल रहा, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ था।
एक्सपर्ट्स की सलाह
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी बाजार में अस्थिरता माहौल है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी के साथ निवेश का फैसला लेने की सलाह दी जाती है। किसी भी अप्रत्याशित राजनीतिक या वैश्विक घटना का बाजार पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए पोर्टफोलियो की समय-समय पर समीक्षा करना आवश्यक है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, बुद्ध पूर्णिमा के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Stock Market Holiday: Will the stock market be closed or open tomorrow on Buddha Purnima? Know the full details
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm