मुजफ्फरनगर में चीनी मिलों ने खरीदा 3.09 करोड़ रुपये का गन्ना: अधिकारी

मुजफ्फरनगर में चीनी मिलों ने खरीदा 3.09 करोड़ रुपये का गन्ना: अधिकारी

मुजफ्फरनगर में चीनी मिलों ने खरीदा 3.09 करोड़ रुपये का गन्ना:  अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 30, 2020 11:59 am IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर (भाषा) चालू पेराई सत्र में आठ चीनी मिलों ने मुजफ्फरनगर में तीन करोड़ रुपये से अधिक की गन्ना खरीद की है। अधिकारियों ने बुधवार को

यह जानकारी दी।

जिला गन्ना अधिकारी आर. डी. त्रिवेदी के मुताबिक खतौली, मंसूरपुर, टिकोला, बुढाना, मोरना, खाईखेडी, तितावी और रोहना की मिलों ने गन्ना खरीद की है।

अधिकारी ने कहा कि चालू पेराई सत्र में सभी मिलों ने 28 दिसंबर तक कुल 3.09 करोड़ रुपये की गन्ना खरीद की है और 31.29 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

भाषा

शरद महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में