नयी दिल्ली, ग्यारह अगस्त (भाषा) फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता-निर्देशक विपुल शाह द्वारा प्रवर्तित सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का 282 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 342 से 360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, आईपीओ 20 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशक 17 अगस्त को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे।
आईपीओ के तहत 48 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 30.37 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। इस प्रकार कुल 78.37 लाख शेयरों की पेशकश की जाएगी।
कंपनी की नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 112.50 करोड़ रुपये तक की राशि का उपयोग अपनी कार्यशील पूंजी की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने की योजना है, जबकि बाकी राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय