एम्बैसी डेवलपमेंट्स का पहली तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 234 करोड़ रुपये

Ads

एम्बैसी डेवलपमेंट्स का पहली तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 234 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 02:09 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 02:09 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड को कम आय के कारण चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 234.40 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 165.64 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 241.28 करोड़ रुपये रह गई, जो 2025-26 की समान अवधि में 694.05 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 363 करोड़ रुपये के परिवर्तनीय वॉरंट के तरजीही आवंटन को भी मंजूरी दी है। ये वारंट एम्बैसी समूह को 111.51 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए जाएंगे।

यह कीमत मौजूदा बाजार मूल्य और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के तहत निर्धारित नियामकीय न्यूनतम कीमत से 80 प्रतिशत अधिक है।

भाषा योगेश अजय

अजय