शुभेंदु अधिकारी ने एलएंडटी के चेयरमैन से बंगाल के औद्योगिक पुनरुत्थान पर चर्चा की
शुभेंदु अधिकारी ने एलएंडटी के चेयरमैन से बंगाल के औद्योगिक पुनरुत्थान पर चर्चा की
कोलकाता, छह जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एस एन सुब्रमण्यन के साथ बैठक की जिसमें राज्य में औद्योगिक संभावनाओं और बड़े निवेश को आकर्षित करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
अधिकारी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी सुब्रमण्यन के साथ कोलकाता हवाई अड्डे पर करीब 30 मिनट की एक सकारात्मक और सार्थक बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल के औद्योगिक पुनरुत्थान पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा, “हमने औद्योगिक विकास के लिए एक मजबूत तंत्र विकसित करने, बड़े निवेश आकर्षित करने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, ताकि राज्य के युवाओं के लिए सार्थक रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकें।”
पिछले महीने मुख्यमंत्री पद संभालने वाले अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं और औद्योगिक दिग्गजों के साथ रणनीतिक सहयोग राज्य के आर्थिक परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार पश्चिम बंगाल में नए निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है।
भाषा
योगेश प्रेम
प्रेम

Facebook


