Delhi Crime News: राजधानी में दिन दहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके के पास हुए एक झगड़े के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

Delhi Crime News: राजधानी में दिन दहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime News/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: June 6, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: June 6, 2026 6:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में दिन दहाड़े युवक की चाकू मरकर हत्या।
  • आरोपियों ने शालीमार बाग इलाके के पास झगड़े के बाद दिया वारदात को अंजाम।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime News: नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके के पास हुए एक झगड़े के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान सौरभ उर्फ टोला और सचिन उर्फ चिद्दी के रूप में हुई है। दोनों को वारदात के बाद भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

इलाज के दौरान हुई घायल की मौत

पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि इलाके में हुए झगड़े के दौरान चाकू लगने से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (Delhi Crime News) पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने हत्या में शामिल संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और स्थानीय स्तर पर खुफिया सूचनाओं पर काम किया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime News:  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं की मदद से पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। (Delhi Crime News) पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके इशारे पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया।”

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और उनके आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.