Bihar Teacher Vacancy: खत्म हुआ शिक्षक वैकेंसी का इंतजार! 26 हजार टीचर और कर्मचारियों की होगी भर्ती, प्रदेश में खुलेंगे इतने नए कॉलेज

खत्म हुआ शिक्षक वैकेंसी का इंतजार! 26 हजार टीचर और कर्मचारियों की होगी भर्ती, Bihar Teacher Vacancy Notification and Syllabus

Bihar Teacher Vacancy: खत्म हुआ शिक्षक वैकेंसी का इंतजार! 26 हजार टीचर और कर्मचारियों की होगी भर्ती, प्रदेश में खुलेंगे इतने नए कॉलेज

Bihar Teacher News. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: June 7, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: June 6, 2026 6:00 pm IST

पटना। Bihar Teacher Vacancy Notification बिहार में सरकारी शिक्षक और कर्मचारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्कूलों और कॉलेजों में करीब 26 हजार शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही राज्य में 211 नए डिग्री कॉलेज भी खोले जाएंगे, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।

Bihar Teacher Vacancy Notification उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियुक्ति अभियान के तहत लगभग 6,600 लेक्चरर तथा 11 हजार से अधिक गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की बहाली की जाएगी। वहीं, नए खुलने वाले 211 डिग्री कॉलेजों में भी शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों के लिए करीब 9,300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों की पहचान कर ली गई है। सरकार अब इन पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाए।

कॉलेजों में भी शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली

बताया गया है कि राज्य के 13 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों के बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। वर्तमान में कॉलेज शिक्षकों के करीब 55 प्रतिशत पद खाली हैं, जबकि गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के 60 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं। वर्षों से नियमित नियुक्तियां नहीं होने के कारण रिक्तियों की संख्या लगातार बढ़ती गई है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता उच्च शिक्षण संस्थानों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।