सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून में बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 1.15 लाख इकाई के पार
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून में बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 1.15 लाख इकाई के पार
मुंबई, दो जुलाई (भाषा) जापान की दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की जून में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,15,030 इकाई हो गई।
कंपनी ने जून 2025 में कुल 95,244 दोपहिया वाहन बेचे थे।
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने बृहस्पतिवार को बयान में बताया कि जून में उसकी घरेलू बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 91,264 इकाई रही, जो एक वर्ष पहले इसी महीने 73,934 इकाई थी।
वहीं, समीक्षाधीन महीने में निर्यात 21,310 इकाई के मुकाबले सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 23,766 इकाई हो गया।
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष दीपक मुटरेजा ने कहा कि जून में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत मांग के दम पर बनी सकारात्मक गति को दर्शाता है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


