होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के आईपीओ को पहले दिन 14 प्रतिशत बोलियां मिलीं

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के आईपीओ को पहले दिन 14 प्रतिशत बोलियां मिलीं

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के आईपीओ को पहले दिन 14 प्रतिशत बोलियां मिलीं
Modified Date: August 17, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: August 17, 2026 6:39 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 14 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में पेश किए गए 25,13,56,273 शेयरों के मुकाबले 3,52,85,000 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 19 प्रतिशत बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 18 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को तीन प्रतिशत बोलियां मिली।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स एक औद्योगिक और लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचा डेवलपर, मालिक और परिचालक है, जिसके पास 10 शहरों में 46 परिसंपत्तियों में लगभग छह करोड़ वर्ग फुट का पोर्टफोलियो है।

ब्लैकस्टोन-समर्थित होराइजन ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,168 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 57-60 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने के लिए करने का प्रस्ताव रखती है।

कंपनी के शेयर को 24 अगस्त को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में