स्विच मोबिलिटी को साई ग्रीन प्रोजेक्ट्स से मिला 650 इलेक्ट्रिक बस का ठेका

स्विच मोबिलिटी को साई ग्रीन प्रोजेक्ट्स से मिला 650 इलेक्ट्रिक बस का ठेका

स्विच मोबिलिटी को साई ग्रीन प्रोजेक्ट्स से मिला 650 इलेक्ट्रिक बस का ठेका
Modified Date: July 30, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: July 30, 2026 3:28 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) हिंदुजा समूह की इलेक्ट्रिक बस विनिर्माता कंपनी स्विच मोबिलिटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे साई ग्रीन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 650 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस ठेके से भारत सरकार की पीएम ई-ड्राइव द्वितीय चरण निविदा के तहत मुंबई और पुणे में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

स्विच मोबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गणेश मणि ने कहा, ‘‘650 इलेक्ट्रिक बस की तैनाती भारत में उत्सर्जन में कमी लाने, परिचालन लागत को कम करने और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के आधुनिकीकरण के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

साई ग्रीन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विकास गुप्ता ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि ये इलेक्ट्रिक बसें मुंबई और पुणे के यात्रियों के दैनिक सफर के अनुभव को बेहतर बनाएंगी।’’

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में