सिम्बायोटेक फार्मालैब के आईपीओ को पहले दिन 80 प्रतिशत बोलियां मिलीं
सिम्बायोटेक फार्मालैब के आईपीओ को पहले दिन 80 प्रतिशत बोलियां मिलीं
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) फार्मा और बायोटेक कंपनी सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 80 प्रतिशत बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 1,31,24,929 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,05,37,575 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रखे गए हिस्से को 1.04 गुना बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 95 प्रतिशत बोलियां मिलीं और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 35 प्रतिशत बोलियां मिलीं।
सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 526 करोड़ रुपये जुटाए।
यह आईपीओ 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयरों के निर्गम और 1,607 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है।
आईपीओ का मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे ऊपरी सीमा पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 6,350 करोड़ रुपये हो जाता है।
नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
इंदौर स्थित सिम्बायोटेक एक शोध एवं विकास आधारित फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है।
कंपनी के शेयर को एक सितंबर को बीएसई और एनएसई दोनों में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


