तमिलनाडु सरकार का विक्रम सोलर के साथ 15,037 करोड़ रुपये के बीईएसएस संयंत्र के लिए करार

तमिलनाडु सरकार का विक्रम सोलर के साथ 15,037 करोड़ रुपये के बीईएसएस संयंत्र के लिए करार

तमिलनाडु सरकार का विक्रम सोलर के साथ 15,037 करोड़ रुपये के बीईएसएस संयंत्र के लिए करार
Modified Date: July 9, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: July 9, 2026 5:33 pm IST

चेन्नई, नौ जुलाई (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने सौर ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विक्रम सोलर के साथ तिरुनेलवेली जिले के गंगईकोंडन स्थित तमिलनाडु राज्य औद्योगिक संवर्द्धन निगम (एसआईपीसीओटी) औद्योगिक पार्क में 15,037 करोड़ रुपये के निवेश से बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए बृहस्पतिवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यहां जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस परियोजना से 2,670 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

यह एमओयू सचिवालय में उद्योग, निवेश प्रोत्साहन एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में हस्ताक्षरित किया गया।

विक्रम सोलर की ओर से चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ज्ञानेश चौधरी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण मित्तल और पूंजी निवेश परियोजना निदेशक अश्विनी अग्रवाल मौजूद रहे।

इस अवसर पर तमिलनाडु की उद्योग मंत्री एस. कीर्तना, मुख्य सचिव एम. साइकुमार, अन्य सरकारी अधिकारी और कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में