सरकार, नैसकॉम एआई आधारित स्नातक पाठ्यक्रम के लिए कर रहे हैं काम

सरकार, नैसकॉम एआई आधारित स्नातक पाठ्यक्रम के लिए कर रहे हैं काम

सरकार, नैसकॉम एआई आधारित स्नातक पाठ्यक्रम के लिए कर रहे हैं काम
Modified Date: July 9, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: July 9, 2026 3:59 pm IST

तिरुवनंतपुरम, नौ जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के संगठन नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार स्नातक पाठ्यक्रम के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कार्यक्रम तैयार करने को लेकर नैसकॉम के साथ काम कर रही है।

नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र का एक प्रमुख उद्योग संगठन है।

नांबियार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘सरकार सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के एआई कार्यक्रम की समीक्षा और उसमें बदलाव के लिए नैसकॉम के साथ काम कर रही है।’

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में एआई के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए स्नातक छात्रों के लिए नए कौशल सीखने और मौजूदा कौशल को बेहतर बनाने के अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

नांबियार ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एआई को अंतिम रूप देने में करीब छह महीने लग सकते हैं, क्योंकि इसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) समेत विभिन्न संस्थाओं की समीक्षा से गुजरना होगा।

नांबियार ने यह जानकारी शहर में आईबीएस ग्रुप की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम से इतर दी, जहां कंपनी ने एआई आधारित क्षेत्रीय समाधान कंपनी नैविक टेक्नोलॉजी की शुरुआत की घोषणा की।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में