चालू वित्त वर्ष में वस्तु निर्यात 16-17 प्रतिशत, सेवा निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्यः गोयल
चालू वित्त वर्ष में वस्तु निर्यात 16-17 प्रतिशत, सेवा निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्यः गोयल
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में वस्तुओं के निर्यात को 16-17 प्रतिशत बढ़ाकर 530 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
गोयल ने कहा कि सेवा क्षेत्र के निर्यात को भी वित्त वर्ष 2026-27 में 11 प्रतिशत बढ़ाकर 470 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
गोयल ने ‘व्यापार बोर्ड’ की बैठक में कहा, ‘‘इस वित्त वर्ष के लिए एक लाख करोड़ डॉलर के कुल निर्यात का लक्ष्य है।’’
वित्त वर्ष 2025-26 में देश का कुल निर्यात 863 अरब डॉलर रहा था, जिसमें वस्तु निर्यात 442 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 418 अरब डॉलर था।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


